दि बार एसोसिएशन की बैठक देवजीत शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर तहसील के एक अधिवक्ता की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर चिंता जताई गई और सर्वसम्मति से कोरोना महामारी को देखते हुए 28 सितंबर तक न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया गया। संचालन सुभाष सिंह ने किया।
अधिवक्ताओं का कहना है कि पॉजिटिव मिले अधिवक्ता नियमित रूप से तहसील परिसर में बैठते हैं। उनका अधिकांश लोगों के पास आना-जाना भी रहता है। उनके संक्रमित मिलने से अधिवक्ता सकते में हैं। बैठक में तय किया गया कि कोरोना का चक्र तोड़ने के लिए एक सप्ताह तक अधिवक्ता तहसील में नहीं बैठेंगे।
बैठक में मनवीर सिंह वाल्यान, कृष्ण सिंह, महेश सिंह तोमर, राजेश शर्मा, पंकज गौड़, योगेश शर्मा, प्रशांत पाठक, योगेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, मधुसूदर, वकील सिंह तोमर, सतीश बांगर, पीके सिंह, भंवरपाल सिंह, प्यारेलाल शर्मा, धर्मवीर सिंह, चंद्रपाल सिंह, एनपी कुशवाहा, केपी सुमन, महेंद्रपाल सिंह, राजवीर सिंह, राजन सिंह, श्यामवीर सिंह, संजीव कुमार, भरत सिंह बघेल, मलखान सिंह, सुनील कुमार, ब्रह्मदेव आदि अधिवक्तागण मौजूद थे।