भारतीय किसान संघ की बैठक जिला संयोजक अजय चौधरी के आवास पर हुई। किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। यहां पर किसानों पर प्रदूषण के मुकदमे दर्ज होने पर नाराजगी जताई गई।
सोमवार को इगलास रोड नगला सड़क में भारतीय किसान संघ की बैठक हुई, जिसमें बृज प्रांत के अनिल कुमार ने कहा कि सरकार किसानों को शोषण कर रही है। एनजीटी का बहाना लेकर प्रदूषण के मुकदमे किसानों के खिलाफ दर्ज किए जा रहे हैं। सरकार की नीति को किसान विरोधी बताते हुए इस बात को लेकर नाराजगी व्यक्त की गई।
पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि सरकार किसानों की पराली की खरीद की व्यवस्था करे। बैठक में राजपाल सिंह, सुल्तान सिंह, अर्जुन सिंह, हरवीर सिंह, बृजेश कुमार, अमीरचंद्र, बहादुर सिंह, रूप सिंह, देवेंद्र कुमार, जीतू सिंह आदि मौजूद थे।