हाथरस : लावारिस हालत में मिली बच्ची। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मंगलवार की देर शाम हाथरस गेट क्षेत्र के गांव परताप के पास झाड़ियों में एक नवजात बच्ची लावारिस अवस्था में मिली। पुलिस ने इस बच्ची को बागला जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती कराया है। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव परताप में जब देर शाम एक ग्रामीण खेत पर जा रहा था तो उसे गांव में कब्रिस्तान के निकट झाड़ियों में एक नवजात बच्ची दिखाई दी।
महज चार या पांच दिन की यह बच्ची रो रही थी। इस पर वहां अन्य ग्रामीणों की भीड़ लग गई। कुछ लोग इस बच्ची को लेकर थाना हाथरस गेट पहुंच गए। पुलिस ने सिलसिले में बाल संरक्षण समिति के अधिकारियों से बात की। तदुपरांत इस बच्ची को जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में दाखिल कराया गया। संवाद