फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हाथरस डिपो के बेड़े में जल्द शामिल होंगी नई बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस डिपो की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को आने वाले दिनों में राहत मिलने की उम्मीद है। डिपो के बेड़े में जल्द ही नई बसें शामिल होंगी। इसके लिए निगम स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है। दो हजार नई बसें खरीदने के साथ अनुबंधित बसों को भी बेड़े में शामिल किया जाएगा। अनुबंधित बसों को ग्रामीण अंचल के मार्गों पर संचालित किया जाएगा, ताकि ग्रामीण अंचल के यात्रियों का सफर भी आसान हो सके।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो के बेड़े में वर्तमान में 77 बसें हैं। इसमें दो दर्जन से अधिक बसें सामान के अभाव में कार्यशाला में खड़ी हैं। इस कारण स्थानीय रूटों पर बसों की कमी के चलते यात्रियों को जूझना पड़ता है। अब प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण अंचल के इलाकों को बस सेवा के जरिये मुख्यालय से जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस क्रम में निगम स्तर पर दो हजार बसो की खरीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अनुबंधित बसें भी शामिल करने के लिए गाड़ी मालिकों से संपर्क किया जा रहा है। बसों का बेड़ा बढ़ने के बाद लंबे समय बाद जिले के यात्रियों को गंतव्य तक की दूरी तय करने में काफी राहत मिलेगी। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि हाथरस डिपो को कितनी नई बसें मिलेंगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें