फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से न करें मित्रता, एबीवीपी के छात्रा सम्मलेन में दी नसीहत

Tue, 20 Dec 2022 05:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जिला छात्रा सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में छात्राओं को आत्म सुरक्षा से जुड़ी कई बातें बताईं गईं। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती न करने की सलाह भी दी।
विज्ञापन
एबीवीपी के जिला छात्रा सम्मेलन को संबोधित करतीं जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को जिला छात्रा सम्मेलन का आयोजन डीआरबी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में किया। शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, पुलिस क्षेत्राधिकारी सादाबाद रुचि गुप्ता, भाजपा नेत्री श्वेता दिवाकर, परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रांत सह मंत्री प्रियंका तिवारी ने मां सरस्वती व युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और पुष्प अर्पित कर किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने कहा कि छात्राएं मुश्किल घड़ी आने पर सीधा पुलिस से संपर्क करें। सादाबाद की पुलिस क्षेत्राधिकारी रुचि गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में महिला उत्पीड़न की घटनाओं को सख्ती से रोकने के लिए वूमन पावर हेल्पलाइन 1090 की स्थापना की गई है। छात्राएं सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों के साथ मित्रता न करें।

भाजपा नेत्री श्वेता दिवाकर ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बहुत मेहनत के साथ संगठन का कार्य आगे बढ़ा रहे हैं।  विद्यार्थी परिषद प्रदेश व देश में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में एक अलग पहचान के साथ कार्य कर रहा है। अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रांत सह मंत्री प्रियंका तिवारी ने कहा कि स्त्री यदि चाहे तो अपनी शक्ति और मार्गदर्शन से इतिहास को भी परिवर्तित कर सकती हैं। आज के समय में महिलाओं ने समाज जीवन के हर क्षेत्र में एक अलग पहचान स्थापित की है । सेना, राजनीति, व्यवसाय हर क्षेत्र में महिलाएं आगे हैं।
विज्ञापन


अंत में नगर अध्यक्ष कुमुद गुप्ता ने आभार व्यक्त और संचालन प्रांत सोशल मीडिया संयोजक विकास शर्मा ने किया। कार्यक्रम में वरुण अग्रवाल, डॉ. सिमरन उपाध्याय, जय शर्मा, दिव्य भारद्वाज, गौरव रावत, जिला संगठन मंत्री राज मिश्रा, प्रेमलता शर्मा, अशोक शर्मा, सुमित शर्मा, नीरज शर्मा, महक रावत, सुहाना, देव, अनिल शर्मा, पलक, आकाश, रोहित, आदित्य, मानस, अंशिका, पलक पौनिया, अंजली पौनिया आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें