फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आरएसएस जैसे संगठन से सावधान रहने की जरूरत : सुमन

विज्ञापन
हाथरस : सपा युवजन सभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

समाजवादी युवजन का कार्यकर्ता सम्मेलन स्थानीय शिवा गार्डन में हुआ। वक्ताओं ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर तीखे प्रहार किए। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन थे और इसके आयोजक सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष श्याम चौधरी थे। संचालन रोहिताश यादव ने किया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आरएसएस जैसे संगठन से सावधान रहने की जरूरत है। इस संगठन पर तत्कालीन गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल ने प्रतिबंध लगाया था। अलीगढ़ में हुए प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का जिक्र करते हुए सुमन ने कहा कि राजा महेंद्रप्रताप का भाजपा से कोई संबंध नहीं रहा है। राजा साहब तो सेकुलर व्यक्ति थे।
विज्ञापन

उन्होंने 32 साल देश से बाहर रहकर आजादी की जंग लड़ी। सुमन ने कहा कि जब फैक्टरी मालिक को अपने उत्पाद का मूल्य निर्धारित करने का अधिकार है तो किसान को क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि इस बार गेहूं और आलू का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है। ऐसे में सरकार किसानों को इसका उचित मूल्य दिलाए। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष युवराज सिंह यादव, मनोज यादव, पूर्व महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी, गिनेश यादव, एसपी सिंह सेंगर, डंबर सिंह, रजनीश कुशवाहा, मेहराज कुरैशी, रविकांत यादव, जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर पहलवान, बिजेंद्र जाटव, विपिन यादव, धर्मेंद्र यादव, विजय सिंह सहित काफी सपाई मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें