हाथरस : आरपीएम डिग्री कॉलेज में लगे शिविर के दौरान एनसीसी कैडेट्स को आग बुझाने का प्रशिक्षण देते ?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आरपीएम महाविद्यालय में चल रहे एनसीसी के शिविर में दूसरे दिन कैडेट्स को आपात काल में आग से बचने और दूसरों को सुरक्षा देने के गुर सिखाए गए। यहां पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैडेट्स की कोविड जांच के लिए नमूने लिए।
बृहस्पतिवार को आरपीएम कॉलेज में एनसीसी की 9 यूपी बटालियन द्वारा आयोजित वर्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडिटों को फायर ब्रिगेड, हाथरस के कर्मियों द्वारा आग लगने के कारण और आग से बचाव के बारें में प्रशिक्षण दिया गया। यहां कैडेट्स का जिला चिकित्सालय के डॉ. संदीप, डॉ. शैलेंद्र एवं डॉ. संतोष और उनकी टीम ने कोविड की जांच की। इसमें सभी कैडेट स्वस्थ पाए गए।
कैडेट्स को कोविड-19 से बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर शिविर कमांडेंट कर्नल नवजोत कंग, डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल राकेश कुमार सिंह, लेफ्टिनेंट स्वतेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, प्रवीण शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद