फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ्ररस : अतिक्रमण से रास्ते हुए संकरे, राहगीर परेशान

विज्ञापन
हाथरस : सादाबाद के बाजार में तख्त रखकर किया गया अतिक्रमण। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमणों का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। अतिक्रमणकारियों ने सड़क किनारे फुटपाथ और पटरियों के अलावा सरकारी जमीन को भी अवैध रूप से घेर लिया है। प्रशासन इन कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का मन बना चुका है। एसडीएम ने ईओ को अवैध रूप से अतिक्रमित स्थलों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।
अतिक्रमण से नगर के बाजार जहां संकरे हो चुके हैं। ऐसे में राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो चुका है। कई दुकानदारों ने फुटपाथों को ही किराये पर उठा दिया है तो कहीं सरकारी जमीन पर कब्जे की नीयत से अस्थायी रूप से ढकेल और तख्त आदि रख लिए गए हैं। किसी ने दुकान के बाहर लंबा-चौड़ा टीनशेड डाल लिया हैै तो किसी ने तिरपाल लगाकर उसके नीचे दुकान सजा दी है। यह स्थिति मालूम होने के बावजूद अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

चाहे नगर का विनोबा नगर चौराहा हो या मुरसान रोड, स्टेट बैंक से लेकर कस्बे के गणेश द्वार तक का रास्ता या फिर मुख्य बाजार और मथुरा अड्डा, आगरा रोड और आगरा चुंगी, सभी जगह सड़क की पटरियों और नालों और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे और अस्थायी अतिक्रमण कर लिए गए हैं। यही हाल, नगर पंचायत क्षेत्र के अंदर का है। बाजारों में भी सड़क की पटरियों को पूरी तरह से घेर लिया गया है। बिना स्वामित्व के ही सरकारी जमीन पर निर्माण किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर के बाजारों और राजमार्ग से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पंचायत के ईओ और एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। जल्द ही संयुक्त रूप से कार्रवाई की जाएगी।
-राजेश कुमार, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें