मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारियों ने रविवार को कमेटी के सदर हाजी रिजवान अहमद कुरैशी की अगुवाई में मुरसान गेट स्थित ईदगाह पर साफ सफाई व मरम्मत के काम का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बकरीद का त्योहार दस जुलाई रविवार को मनाया जाएगा।
सुबह साढ़े सात बजे मुरसान गेट ईदगाह पर नमाज अदा की जाएगी। इस मौके पर जनरल सेक्रेटरी कुर्बान अली शहजादा, हाजी सब्बीर अब्बासी, चमन अली, बाबर खान, अमजद खान, डॉ. रहीस अब्बासी, मुस्ताक अहमद, मुबीन खान, मोहम्मद आबाद, सकील अहमद, जाफर, शकील सैफी, हाजी दीनमोहम्मद, शाहिद, मोहम्मद आबिद, मुस्ताक खलीफा आदि थे। संवाद