फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: नगर पालिका चेयरमैन-ईओ पर फर्जी नियुक्ति का आरोप, संविदा सफाई कर्मियों ने की तालाबंदी, नारेबाजी

Tue, 25 Nov 2025 06:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस नगर पालिका सफाई कर्मचारी पालिका परिसर में ही जमीन पर फर्श बिछाकर धरने पर बैठ गए। शहर में सफाई कार्य बंद कर दिया गया है। उनकी मांग है कि आउट सोर्सेस वाले 650 संविदा कर्मियों को भी स्थाई नियुक्ति दी जाए। जो फर्जी नियुक्ति नगर पालिका अध्यक्ष ने की है, उसे तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।
विज्ञापन
हाथरस नगर पालिका में हंगामा करते सफाई कर्मचारियों - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस नगर पालिका परिषद हाथरस में चेयरमैन व अधिशाषी अधिकारी पर फर्जी नियुक्ति किए जाने के आरोपों का मामला बढ़ता दिखाई दे रहा है। 25 नवंबर को नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ ने तालाबंदी कर दी। नगर पालिका परिसर में जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की मांग है कि फर्जी नियुक्ति को तत्काल निरस्त किया जाए, वरना आंदोलन सड़कों पर होगा।

विज्ञापन


नगर पालिका सफाई कर्मचारी पालिका परिसर में ही जमीन पर फर्श बिछाकर धरने पर बैठ गए। शहर में सफाई कार्य बंद कर दिया गया है। उनकी मांग है कि आउट सोर्सेस वाले 650 संविदा कर्मियों को भी स्थाई नियुक्ति दी जाए। जो फर्जी नियुक्ति नगर पालिका अध्यक्ष ने की है, उसे तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।

फर्जी नियुक्ति को लेकर 24 नवंबर को भी संविदा सफाई कर्मियों ने वाटर वर्क्स कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। नगर पालिका चेयरमैन के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। संविदा सफाई कर्मियों के अचानक कार्य बहिष्कार किए जाने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था भी चरमरा गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें