न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शहर के जामा मस्जिद चौराहे से लेकर चामड़ गेट तक जनसंपर्क किया और डोर-टू-डोर पहुंचकर वोट मांगे। उन्होंने इस दौरान पंपलेट भी वितरित किए।
रविवार को करीब सवा दो बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का हेलिकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरा। वहां भाजपा के नेताओं ने उनकी अगवानी की। तदुपरांत वह जामा मस्जिद चौराहे पहुंचे। वहां भाजपा के पदाधिकारियों के साथ-साथ मुस्लिम समाज की महिलाओं ने भी उनका स्वागत किया। नड्डा ने वहां से लेकर चामड़ गेट तक डोर-टू-डोर वोट मांगे और पंपलेट भी वितरित किए। करीब 20 मिनट तक चले जनसंपर्क अभियान में लोगों की खासी भीड़ उमड़ी। इस दौरान लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।
केसरिया गुब्बारों से सजा चौराहा, मस्जिद पर भी दिखा झंडा
हाथरस। शहर के जामा मस्जिद चौराहे से चामड़ गेट चौराहा तक केसरिया गुब्बारों से सजाया गया। मार्ग पर लाल कालीन बिछाया गया। जामा मस्जिद पर भी भाजपा का झंडा लगा दिखाई दिया। इसके अलावा मुस्लिम महिलाओं ने भी नड्डा का स्वागत किया। नड्डा के आगमन से भाजपाइयों में खासा उत्साह दिखाई दिया। संवाद
सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ीं धज्जियां, मास्क लगाना भूले लोग
एक तरफ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोरोना की बात कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर शहर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भूल गए। मास्क भी लोगों ने नहीं लगाया। संवाद
सेल्फी लेने व फोटो खिंचाने की मची होड़
हाथरस। जेपी नड्डा के साथ भाजपा पदाधिकारियों के अलावा अन्य लोगों में फोटो खिंचाने व सेल्फी भी खूब ली। इस फोटो व वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया गया। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। संवाद
ये नेता रहे मौजूद
हाथरस। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, भाजपा जिला प्रभारी देवेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, चेयरमैन आशीष शर्मा, शहराध्यक्ष शरद माहेश्वरी, जिला प्रवासी विजय शर्मा, विधानसभा प्रवासी शैलेंद्र भार्गव, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, अनिल सिसौदिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री, हरीश सेंगर, विशाल गुप्ता, प्रदीप सिंह, धीरज जैन, रामकुमार माहेश्वरी, अमन जैन, अशोक गोला, डॉ. राजीव सेंगर, सुनील अग्रवाल, रुपेश उपाध्याय, हरीशंकर राना, प्रमोद चौहान, नीरज प्रताप सिंह, अजय रावत, नवनीत गौतम, अंकुश गौड़, शैलेंद्र गौड़, मोहन पंडित, रामकुमार शर्मा, नानक चंद्र पचौरी आदि थे। संवाद