फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : युवा मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें : एसडीएम

विज्ञापन
हाथरस : सादाबाद इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते एसडीएम विपिन कुमार शिव? - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक और नोडल अधिकारी स्वीप ऋतु गोयल ने सादाबाद इंटर कॉलेज में स्वीप योजनांतर्गत मतदाता जागरूकता एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कराया।
कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सादाबाद विपिन कुमार शिवहरे ने कहा कि 18 साल या उससे अधिक की उम्र के सभी युवा अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें और दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। प्रधानाचार्य द्वारा भी छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मतदाताओं को वोट बनाए जाने के लिए फार्म छह पर अपना नाम, पता भरकर पंजीकरण कराने और निर्वाचक नामावली में दर्ज स्वयं अथवा परिवार के सदस्यों विवरण को विलोपित करने के लिए फार्म सात एवं निर्वाचक नामावली में प्रविष्टियों में कोई संशोधन या सुधार करने की जरूरत हो तो निर्वाचक नामावलियों की प्रविष्टियाें में सुधार के लिए फार्म आठ भरकर जमा करने के लिए जागरूक किया गया। प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करने और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के बारे में जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें