फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मकान से शव मिलने के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली की चौकी अगसौली के गांव माधुरी में एक निर्माणाधीन मकान में 15 मई को मिले शव के मामले में मृतक के भाई ने जहर देकर मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर बिसरा को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा है।
गांव निवासी रूप सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि मेरा छोटा भाई राजेश कुमार उर्फ सूआराम 15 मई को शाम के वक्त कहीं चला गया था। 16 मई को रेलवे लाइन के किनारे उसी के निर्माणाधीन मकान में उसकी लाश मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे आशंका है कि उसकी विषाक्त पदार्थ खिला हत्या की गई है। कोतवाल अशोक कुमार सिंह का कहना है कि शव के पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण नहीं आया है। बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें