फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस नगर पालिका की हालत खराब

Fri, 19 Feb 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। अपर आयुक्त न्यायिक देवकृष्ण तिवारी ने कहा कि उन्होंने अब तक मंडल में जितने भी निरीक्षण किए हैं, उनमें हाथरस नगर पालिका की स्थिति सबसे खराब है। यहां के कर्मचारी और अधिकारी अपने काम के प्रति लापरवाह हैं। वह पालिका के निरीक्षण के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यहां निरीक्षण में उन्हें कमियां ही कमियां दिखाई दीं। पालिका परिसर और उनके कार्यालयों में गंदगी रहती है। सफाई निरीक्षक जब पालिका को ही साफ नहीं रख पा रहे तो शहर क्या साफ कराएंगे। तहबाजारी विभाग के भी सभी कर्मचारी लापरवाह हैं। मार्च माह नजदीक है, लेकिन अभी तक कर की वसूली निर्धारित से भी काफी कम है। टैक्स की वसूली के लिए डोर-टू-डोर जाएं और कैंप भी लगाना चाहिए। कर्मचारी जरूरी अभिलेखों को भी ठीक से नहीं रख पा रहे हैं। तीन कर्मचारियों का निरीक्षण के दौरान काम में लापरवाही बरतने पर वेतन रोका है और एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा गया है। पालिका के ईओ और सफाई निरीक्षकों को ठीक तरह से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि काम में फिर भी लापरवाही बरती जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। वार्ता में ईओ बालकृष्ण कुम्हेरिया भी मौजूद थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें