फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: स्वच्छता सर्वेक्षण में मंडल में प्रथम स्थान आने पर नगर पालिकाध्यक्ष का किया स्वागत

विज्ञापन
हाथरस: बैनीगंज में नगर पालिकाध्यक्ष का स्वागत करते चिकित्सक व व्यापारी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में नगर हाथरस का मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त करने व प्रदेश में 21वां स्थान प्राप्त करने पर रविवार को बैनीगंज व्यापार मंडल व चिकित्सकों द्वारा बैनीगंज में नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा का स्वागत किया। एसबीएम टीम का भी स्वागत किया गया।
डॉ. एमसी गुप्ता ने कहा कि यदि सभी लोग पूर्ण रूप से सहयोग करें तो हमारा नगर भी प्रदेश में प्रथम स्थान पर आ सकता है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि एक न एक दिन हमारा नगर देश में सफाई व्यवस्था में अच्छा स्थान प्राप्त करेगा। वह दिन रात अपनी टीम के साथ बिना रुके, बिना थके नगर को साफ-सुथरा बनाने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राजेश गौतम, सौरभ गुप्ता, डॉ. निखिल जैन, प्रियंका जैन, सुनीता अग्रवाल, मनोज शर्मा, बैनीगंज व्यापार मंडल से राजू चौधरी, राकेश वाटिका, हरीश, धुप्ति अग्रवाल, ललित शर्मा आदि अनेक व्यापारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें