गुरुवार देर रात शासन ने जिले की दोनों नगर पालिका और सातों नगर पंचायत के आरक्षण की भी सूची जारी कर दी। हाथरस नगर पालिका के अध्यक्ष का पद करीब डेढ़ दशक बाद सामान्य घोषित किया गया है। जबकि सिकंदराराऊ नगर पालिका अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया है। इसके अलावा जिले की चार नगर पंचायत अनारक्षित घोषित की गई हैं।
शासन से जारी सूची के अनुसार नगर पंचायत सासनी के अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं नगर पंचायत हसायन के अध्यक्ष का पद एससी महिला के लिए आरक्षित रखा गया है। पुरदिलनगर नगर पंचायत अध्यक्ष का पद महिला आरक्षित रखा गया है। वहीं, नगर पंचायत सादाबाद का पद अनारक्षित और नगर पंचायत मुरसान, मेंडू और सहपऊ के अध्यक्ष पद भी अनारक्षित रखे गए हैं।