फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पुराने साल में एमएसटी आवेदन, नए साल में होगी हासिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने वर्ष में किया आवेदन, नए वर्ष में मिलेगी एमएसटी
विज्ञापन

करीब डेढ़ सौ आवेदक लाइन में, डिपो को मिलता है एमएसटी से लाखों रुपये का राजस्व
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। हाथरस डिपो में एमएसटी के लिए इन दिनों करीब डेढ़ सौ लोग लाइन में लगे हुए हैं। इन आवेदकों को नए वर्ष में डेढ़ माह के इंतजार के बाद एमएसटी हासिल होगी। एमएसटी से हाथरस डिपो को लाखों रुपये का राजस्व मिलता है। तब भी अधिकारी एमएसटी बनाने की व्यवस्था पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस कारण आवेदक बस स्टैंड के चक्कर काट रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में करीब 84 बसें हैं। इसमें हजारों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। इन-दिनों करीब 150 लोगों एमएसटी के लिए हाथरस डिपो में आवेदन कर रखा है। इन आवेदकों को कर्मियों की मानें तो वर्ष 2020 जनवरी के अंत तक एमएसटी मिलेगी। डिपो की एक दिन एमएसटी की आय करीब ढाई से तीन लाख रुपये की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब भी विभागीय अधिकारी ओपन एंड कार्ड व एमएसटी बनाने की व्यवस्था ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसका खामियाजा यात्रियों को अधिक किराया देकर भुगतना पड़ रहा है। इस मामले में एआरएम शशी रानी का कहना है कि एमएसटी मुख्याल स्तर से बनकर आती है। इस संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं है। एमएसटी देरी से आ रही तो पत्र लिखकर व्यवस्था को सुधारने की की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें