फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सांसद ने सीएम को जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं से कराया अवगत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलीगढ़ आगमन पर सांसद राजवीर दिलेर ने उन्हें हाथरस जिले में कोरोना की स्थिति के बारे में अवगत कराया।
सांसद के मुताबिक उन्होंने सीएम को बताया कि मौजूदा समय में जनपद की स्थिति ठीक है। जल्द ही यहां ऑक्सीजन प्लांट लगना शुरू हो जाएगा। कुछ वेंटिलेटर सुचारु रूप से काम कर रहे हैं, लेकिन बंद पड़े वेंटिलेटरों को चलाने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती की जाए।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि पूरे प्रदेश में रिकवरी रेट तेजी से बढ़ रहा है और वह खुद पूरे प्रयास से इसी काम में लगे हैं। वह जिले में जाकर खुद हालात का जायजा ले रहे हैं। सांसद ने बताया कि सीएम ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी को लेकर शिकायतें आ रही थीं। उनको हटा दिया गया है। अगर कोई प्रशासनिक अधिकारी इस समय लापरवाही करता है तो उन्हें तुरंत सूचना दें। ऐसे अधिकारी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने उन्हें यह भी आश्वासन दिया कि हाथरस में अन्य स्वास्थ्य संसाधन जल्द ही उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें