संसद में ट्रेनों की ठहराव का मुद्दा उठाते सांसद।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
सांसद राजवीर दिलेर ने शीतकालीन सत्र के दौरान ट्रेनों के ठहराव से संबंधित मुद्दा उठाया। सांसद ने सदन में कहा हाथरस जंक्शन पर कालका मेल तथा महानंदा एक्सप्रेस का ठहराव होता था। कोरोना काल में बंद कर दिया गया। इससे क्षेत्र की जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि इन दोनों गाड़ियों के साथ-साथ मगध एक्सप्रेस एवं पूर्वा एक्सप्रेस का हाथरस जंक्शन पर एक मिनट का ठहराव जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाए। जिससे क्षेत्र की जनता को आवागमन में राहत मिल सके। सांसद ने बताया कि संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए वह पूरी तरह कार्यरत हैं।