फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शराब के लिए पैसे न देने पर ईंट से प्रहार कर मां की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अगराना में सोमवार की रात को एक पुत्र ने शराब के लिए पैसे नहीं देने पर ईंट से प्रहार कर अपनी बुजुर्ग मां की हत्या कर दी। इस जघन्य घटना से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने आरोपी पुत्र को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी के विरुद्ध ग्राम चौकीदार ने कोतवाली में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव भूपालगढ़ी निवासी पुलिस के ग्राम चौकीदार वीरपाल पुत्र प्रेमचंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि गांव अगराना निवासी मयंक (40 वर्ष) पुत्र जगवीर सिंह ने सोमवार की रात्रि को अपनी 70 वर्षीय मां सूरजमुखी पर ईंट से ताबड़तोड़ प्रहार किए, जिससे उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव लहूलुहान हालत में पूरी रात घर मं ही पड़ा रहा। सुबह इसकी खबर जैसे ही गांव में फैली तो मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी मयंक को पकड़ लिया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिकंदराराऊ सुरेंद्र सिंह का कहना है कि युवक शराबी था। शराब के पैसे को लेकर अक्सर अपनी मां के साथ मारपीट करता था। कुछ दिन पूर्व भी पैसे न देने पर उसने बुजुर्ग मां को पीटा था। सोमवार की रात को भी वह शराब पीकर आया और अपनी मां से शराब के लिए पैसे मांगने लगा। मां ने जब पैसे देने से इंकार कर दिया तो नशे में धुत युवक ने पास ही पड़ी ईंट उठाकर मां पर तब तक प्रहार किए, जब तक वह बेदम होकर गिर नहीं गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें