फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : तालाब ओवरब्रिज का फुट ओवरब्रिज अभी तक नहीं हुआ शुरू

विज्ञापन
हाथरस : बंद पड़ा फुट ओवरब्रिज। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के तालाब चौराहा पर आमजन को राहत देने के लिए फुट ओवरब्रिज का निर्माण पूरा हो गया है। इस कारण तालाब चौराहे के आसपास रहने वाले लोग रेलवे लाइन को पार करने में दिक्कतें झेल रहे हैं। रेलवे द्वारा लाइन के आसपास बनाई गई टूटी दीवार से गंतव्य का सफर तय कर रहे हैं। इससे सेतु निगम बेसुध है।
उल्लेखनीय है कि शहर के तालाब चौराहे पर लोगों का जाम से राहत दिलाने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण किया गया है। रेलवे ने ट्रैक पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चारदीवारी लगा दी। इस कारण लोगों को राह तय करने में दिक्कतों से जूझना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों ने इसे लेकर आंदोलन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब लोगों ने रेलवे की चारदीवारी का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त कर रेलवे ट्रैक को पार करना शुरू कर दिया है। इसके बाद सेतु निगम ने लोगों की मांग पर आगरा व अलीगढ़ रोड की तरफ फुटआवेर ब्रिज का निर्माण कर दिया। कई दिन बीतने के बाद अभी तक इस फुट ओवरब्रिज को जनता के लिए चालू नहीं किया गया है। इस कारण लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें