न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मंगलवार को प्रधानमंत्री के अलीगढ़ आगमन को लेकर हाथरस डिपो की दो दर्जन से अधिक बसें अलीगढ़ गई। इस कारण लोकल व लंबे रूटों पर बसों की कमी हो गई। सुबह से शाम तक इस कारण यात्रियों को दिक्कतों से जूझना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को अलीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम था। इसको लेकर हाथरस डिपो से दो दर्जन बसें सोमवार को गोंडा ब्लॉक को भेजी गई। इस कारण मंगलवार को बसों की कमी हो गई। सुबह से शाम तक शहर के तालाब चौराहा, आगरा अलीगढ़ रोड, बस स्टैंड आदि स्थानों पर गंतव्य की दूरी तय करने के लिए घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। संवाद