फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शहर की एक दर्जन से अधिक इकाइयों को मिलेगी निर्बाध बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर की एक दर्जन से अधिक इकाइयों को आने वाले दिनों में निर्बाध बिजली की आपूर्ति होगी। प्रगतिपुरम सबस्टेशन से औद्योगिक आस्थान के लिए अलग से फीडर बनाया जाएगा। इसकी टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। जल्द ही कार्यदायी संस्था द्वारा काम शुरू किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि शहर के अलीगढ़ रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में चप्पल, कारपेट और आयुर्वेद दवा सहित एक दर्जन से अधिक फैक्टरियां संचालित हो रही हैं। इन-दिनों इन उद्योगों को प्रगतिपुरम सबस्टेशन से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इस लाइन पर साकेत कॉलोनी और गिर्राज कॉलोनी आदि जुड़ी हुई हैं। फॉल्ट होने पर बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण उद्योगों को भी बिजली संकट झेलना पड़ता है। बीते दिनों उद्यमियों ने अलग से फीडर बनाने की मांग की। इसका प्रस्ताव तैयार कर निगम को भेजा गया। अब प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के बाद इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। कार्यदायी संस्था को विभाग द्वारा करीब तीन लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। इसमें सामान की कीमत अलग है। अधीक्षण अभियंता जगतराम का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र के लिए अलग फीडर बनाने का टेंडर हो गया है। जल्द काम शुरू होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें