फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 7.5 लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी कृमि मुक्ति की दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) के तहत जिले में 11 व 12 मार्च को 1 से 19 वर्ष के बालक बालिकाओं एवं किशोरों को एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी। जिले में सात लाख 50 हजार से अधिक बच्चों को ये दवा खिलाई जानी है। बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालय के सभागार में एनडीडी को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। इसमें बच्चों को गोली खिलाने का तरीका बताया गया। अन्य जानकारी भी दी गईं।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/नोडल डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि एक से 19 वर्ष तक के आयु के सभी बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए जिले में सात लाख 51 हजार, 797 बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी। इसमें एक से दो वर्ष के बच्चों को 200 मिग्रा/आधी गोली और 2 से 19 वर्ष के बच्चों को 400 मिग्रा की गोली खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले के 1773 सरकारी स्कूलों, 926 निजी विद्यालयों और 1762 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को ये गोली दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग को आईसीडीएस और शिक्षा विभाग का भी सहयोग रहेगा। यह गोली पूरी तरह से सुरक्षित है। किसी भी भ्रम में पड़ने की आवश्यकता नहीं है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एएस वशिष्ठ ने कहा कि बच्चों को कुपोषण मुक्त बनाने और रक्त की कमी को दूर करने के लिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दौरान एक से 19 वर्ष के पेट के कीड़े निकालने के लिए एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। संवाद
कृमि संक्रमण के लक्षण
- बच्चों के शरीर में खून की कमी हो जाना।
- बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कमी हो जाती है।
- थकान महसूस करते रहना।
- इससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास बाधित हो जाता है।
कृमि संक्रमण से बचाव के उपाय
- घरों के आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखें।
- नाखून साफ और छोटे रखें।
- साफ और स्वच्छ पानी ही पीयें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें