फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: धुआं उगलने वाले 21 हजार से अधिक वाहन नहीं दौड़ पाएंगे सड़कों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले की सड़कों पर धुआं उगलने वाले 15 वर्ष पुराने करीब 21 हजार से अधिक वाहन अब डगर नहीं भर पाएंगे। एआरटीओ प्रशासन ने कई सीरीज के वाहनों के पंजीयन को निरस्त कर दिया है। इससे जिले में प्रदूषण में कमी आएगी।
उल्लेखनीय है कि हाथरस इन दिनों एबी सीरीज चल रही है। एक सीरीज में करीब दस हजार वाहनों का पंजीयन होता है। अब टीटीजेड क्षेत्र में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए सरकार के साथ साथ जिले का संभागीय परिवहन विभाग भी पूरी तरह से जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में करीब 21 हजार से अधिक वाहन ऐसे हैं, जो 15 वर्ष पूरे कर चुके हैं। एआरटीओ प्रशासन ने पत्र के माध्यम से वाहन स्वामियों को पूर्व में सूचना दी थी। वाहन स्वामियों की हीलाहवाली से नाराज एआरटीओ प्रशासन ने 21 हजार से अधिक वाहनों के पंजीयन को निरस्त कर दिया है। अब यह वाहन सड़कों पर नहीं दौड़ेंगे। यदि यह वाहन दौड़ते हुए मिले तो इनके लिखाफ कार्रवाई का शिकंजा कसते हुए वाहन को जब्त किया जाएगा। इस मामले में एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह का कहना है कि पंद्रह साल पुराने वाहनों के पंजीयन को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें