न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के बाईपास रोड बांके बिहारी मंदिर के निकट मोपेड सवार युवक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। कई घंटे बाद शव की शिनाख्त हुई। मृतक की पहचान अलीगढ़ के शाहपुर कुटुम निवासी गौरीशंकर (25) पुत्र राजनलाल के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर को गौरीशंकर मोपेड से आगरा से अलीगढ़ लौट रहा था। इसी बीच कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के बाईपास रोड बांके बिहारी मंदिर के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की सूचना के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। पुलिस की काफी कड़ी मशक्कत के करीब दो घंटे बाद शव की शिनाख्त हुई। सूचना मिलने पर मृतक के परिवार के लोग भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। संवाद