फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: जिले में आने वाले प्रवासियों की ऐप के माध्यम से होगी निगरानी

विज्ञापन
हाथरस: स्पोर्ट्स स्टेडियम में जाते प्रवासी कामगार। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में आने वाले प्रवासी मजदूरों का डाटा अब लेखपालों व आरआई के माध्यम से प्रवासी राहत मित्र एप पर फीड किया जाएगा। बृहस्पतिवार को मोबाइल एप के संचालन को लेकर लेखपालों और आरआई को कलेक्ट्रेट स्थित ई गर्वनेंस सेल में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सभी के मोबाइल में इस एप का रजिस्टर्ड कराया गया और डाटा फीडिंग के बारे में जानकारी दी गई।
शासन स्तर से जिले में आने वाले प्रवासी मजदूरों को हर संभव मदद मुहैया कराने और उनका ऑनलाइन डाटा एकत्रित करने के लिए प्रवासी राहत मित्र एप शुरू किया है। इस एप के माध्यम से जिले में आने वाले करीब 11 हजार प्रवासियों का डाटा फीड किया जाएगा। इस एप के जरिये इन सभी प्रवासी मजूदरों का मेडिकल सर्विलांस रहेगा। बृहस्पतिवार को डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश पर एडीएम जेपी सिंह की निगरानी में लेखपालों व आरआई को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान ईडीएम मनोज उपाध्याय ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान बड़ी संख्या में एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में प्रवासी मजदूर आए हैं। कई राज्यों से उत्तर प्रदेश में लोग वापस आए हैं। इन प्रवासी मजदूरों का विस्तृत विवरण एप के माध्यम से एकत्रित किया जा रहा है। इस एप के जरिये स्किल मैपिंग के आधार व्यक्ति के रोजगार सृजन की कार्रवाई की जाएगी। सभी प्रवासियों का बैंक डिटेल फीड की जाएगी। इस मौके पर एएलआरओ लियाकत अली, एलआरसी रनवीर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें