फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बिजली की समस्याओं को लेकर प्रभारी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
हाथरस : कलेक्ट्रेट में धरना देते भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ ने बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम प्रभारी अधिकारी (ओसी) कलेक्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में संघ के अध्यक्ष अरुणेश कुमार ने कहा कि चुनावी संकल्प पत्र में किसानों को सरकार बन जाने के बाद नलकूप की बिजली निशुल्क देने के आश्वासन पर प्रदेश के किसानों ने वर्तमान सरकार के संकल्प पत्र पर विश्वास कर पुन: सरकार बनवाई, लेकिन अभी तक सरकार द्वारा इस आश्वासन के क्रम में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र में किसानों को नलकूप की बिजली निशुल्क देने के संकल्प को पूरा करे। सरकार गठन के बाद विद्युत अधिकारियों पर नियंत्रण, विद्युत बिलों को सुधरवाने और अघोषित बिजली कटौती को रोस्टर के अनुसार सुनिश्चित कराए। उन्होंने मांग की कि निजी नलकूपों पर विद्युत विभाग द्वारा मीटर लगाने का काम रोका जाए। इस मौके पर जिला प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, जिला मंत्री प्रवीण कुमार, दुष्यंत चौधरी, महेंद्र सिंह, नीरज सिसौदिया, भूपेंद्र सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, हरेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, इंद्रपाल, गुलशन चौधरी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें