फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए सौंपा ज्ञापन। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (भानु) के मंडल महासचिव गजेंद्र सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के लिपिक को सौंपा गया।
ज्ञापन में किसानों की कई प्रमुख समस्याओं का जिक्र किया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व में भी किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन आज तक उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार ज्ञापन में फसलों की सिंचाई के लिए रजबहों में पानी छोड़े जाने, फसलों को नुकसान पहुंचा रहे आवारा पशुओं के लिए स्थायी इंतजाम किए जाने, सादाबाद से जैतई गुतहरा मार्ग, शिखरा-खांडा मार्ग को दुरुस्त कराने, बिजली आपूर्ति में सुधार कराने, उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दिए जाने, किसानों के कर्ज माफ किए जाने, बैंकों में किसानों के शोषण को रोकने, गुतहरा स्थित राजकीय विद्यालय के संचालन सहित किसान हित में कई मांगें रखी गईं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें