फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: विभिन्न मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
हाथरस: डीएम को ज्ञापन सौंपतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ हाथरस के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व सरकार द्वारा 2012 में जारी शासनादेश को निरस्त कर आंगनबाड़ी भर्ती की नई नियमावली बनाई जाए। कोरोना महामारी में लगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को डीपीओ द्वारा जबरन रिटायरमेंट दिया जा रहा है, इसे रोका जाए।
विज्ञापन

संघ ने कहा है कि अगर 15 दिन के अंदर 2012 के विवादित आदेश को वापस नहीं लिया जाता है तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विरोध करने के लिए बाध्य होंगी। इस मौके पर मीना कुमारी, नीलम गुप्ता, अंजू रानी आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें