फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: नगर पालिका सीमा विस्तार के डी नोटिफिकेशन होने के इंतजार में अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद हाथरस के सीमा विस्तार का शासन स्तर से डी नोटिफिकेशन जारी होने के इंतजार है। शासन ने जून माह के अंत तक पालिका क्षेत्र में शामिल हुई ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधानों का अधिकार क्षेत्र बढ़ाया था। वहीं पंचायतराज विभाग की ओर से निदेशालय को डी नोटिफिकेशन जारी किए जाने को लेकर पूरी रिपोर्ट भेज दी गई है।
शासन की ओर से नगर पालिका परिषद हाथरस का सीमा विस्तार किया गया था। इस सीमा विस्तार में जिले में 30 ग्रामों को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल किया गया था। इस दौरान करीब 13 ग्राम पंचायतें पालिका क्षेत्र में शामिल हुई थी। सीमा विस्तार के बाद अभी तक शासन स्तर से डी नोटिफिकेशन की कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण शासन स्तर से पालिका क्षेत्र में शामिल हुई ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों के अधिकारों को 30 जून तक के लिए बढ़ाया गया था। वहीं पंचायतराज विभाग की ओर से डी नोटिफिकेशन की कार्रवाई को पूरा कर निदेशालय को भेज दिया गया है। अब जिला स्तर पर अफसरों को शासन स्तर से डी नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो जून माह के अंत तक डी नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें