फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मीडिया संस्थानों पर छापे के विरोध में सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
हाथरस : मीडिया संस्थानों पर छापे के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन देते मीडियाकर्मी। संवाद - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

मीडिया संस्थानों पर आयकर विभाग की छापामारी के विरोध में शुक्रवार को मीडिया कर्मियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी विजय शर्मा को सौंपा।
ज्ञापन में सरकार द्वारा अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए की जा रही अवैध कार्रवाई का विरोध किया गया है। आरोप है कि सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ की आवाज को दबाना चाहती है, जबकि लोकतंत्र में मीडिया अहम भूमिका रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया की आवाज को दबाना लोकतंत्र की हत्या के समान है। अगर इस पर लगाम नहीं लगाई गई तो यह लोकतंत्र के लिए घातक होगा। ज्ञापन देने वालों में राहुल प्रकाश, शीशपाल, सुभाष चंद्र, आबिद हुसैन, प्रशांत दीक्षित, मनोज वार्ष्णेय, हिमांशु कुशवाहा, सुनील शर्मा, ललित कौशिक, मनोज दीक्षित, देवप्रकाश, विमल महाजन, सुरेशचंद्र ,सौरभ चक्रवर्ती, ऋषि शर्मा आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें