फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : डिलीवरी प्वाइंट पर दवाओं व सामान की कमी को करें पूरा

विज्ञापन
हाथरस : सादाबाद सीएचसी का औचक निरीक्षण करते एडी स्वास्थ्य अलीगढ़। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

एडी अलीगढ़ सुरेंद्र कुमार उपाध्याय ने शनिवार को सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें सीएचसी के हर पटल को बारीकी से देखा। उन्होंने साफ सफाई के निरीक्षण से लेकर विभागीय योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की और सुधार के निर्देश दिए।
एडी अलीगढ़ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान एफआरयू में डिलीवरी प्वाइंट पर दवाओं और सामान की कमी मिली है, जिसे पूरा करने के लिए पोर्टल पर अप्लाई कर मंगाने के निर्देश दिए गए हैं। डेंटल मशीन भी खराब मिली, जिसे बदलवाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर वैक्सीनेशन के लिए लगी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उन्होंने वैक्सीनेशन और टेस्टिंग एरिया को अलग अलग रूट पर डायवर्ट करने के निर्देश दिए, जिससे कि एक स्थान पर भीड़ एकत्रित न हो। एडी ने बताया कि ईटीपी प्लाट मौके पर नहीं मिला, जिसे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। मौके पर उन्होने मरीजों से भी पूछताछ की। शेष स्थिति संतोषजनक मिली। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें