न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आगरा रोड स्थित एक प्रसिद्ध नर्सिंग होम में मेडिकल स्टोर चलाने वाले की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
कोतवाली सदर इलाके के आगरा रोड स्थित गणेश सिटी निवासी 35 वर्षीय सुमित कुमार पुत्र अजीत सिंह शहर के साहनी नर्सिंग होम में मेडिकल स्टोर का संचालन करते थे। बुधवार को अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। पहले तो परिजन उनको सासनी नर्सिंग होम ले गए।
वहां से सुमित को परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे और फिर शव को लेकर चले गए। इस संबंध में पूछे जाने पर डॉक्टर ने बताया की मृत्यु कैसे हुई, यह परिजन कुछ बता नहीं पा रहे थे। संवाद