फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : चोरी के आभूषण के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार की सुबह एक बदमाश को चोरी के आभूषण एवं नकदी समेत दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि केएल जैन इंटर कालेज के खेल मैदान के पीछे टीचर्स कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति कहीं जाने के लिए खड़ा है। सूचना पर उसे पकड़ कर थाने लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमा तलाशी में उसके पास से चोरी के एक जोड़ी पाजेब, एक जोड़ी बिछुए एवं 2500 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में युवक ने अपना नाम इगलास रोड निवासी आकाश बताया। उसने 16 मई की रात को इगलास रोड निवासी हरीश चंद्र के यहां चोरी की बात स्वीकार की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें