हाथरस: बसपा सुप्रीमो द्वारा चंदपा क्षेत्र की घटना पर किया गया ट्वीट।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली चंदपा क्षेत्र में अनुसूचित जाति की युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म व जान से मारने की कोशिश के मामले में सियासत तेज होती जा रही है। इस मामले में अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट किया है।
उन्होंने ट्वीट के माध्यम से कहा है कि अनुसूचित जाति की लड़की को पहले बुरी तरह पीटा गया, फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया, जो शर्मनाक व निंदनीय है, जबकि अन्य समाज की बहन-बेटियां भी अब यहां प्रदेश में सुरक्षित नहीं हैं।
बीएसपी की यह मांग है कि सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। बसपा सुप्रीमो के ट्वीट के साथ अब सियासत फिर से तेज हो गई है। बसपा सुप्रीमो ने ट्वीट के माध्यम से प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।