फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मायावती करती हैं समाज के वोटरों का सौदा : डॉ. हरित

विज्ञापन
हाथरस : अनुसूचित जाति जन जाति आयोग के अध्यक्ष का स्वागत करते लोग। विज्ञप्ति - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रदेश के अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामबाबू हरित ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर तीखे आरोप लगाते हुए कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती को कोई मानसिक बीमारी हो गई है। वह समाज के वोटरों का सौदा करती हैं, लेकिन अब समाज के लोग जागरूक हो गए हैं।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पहले बसपा की पूरे बहुमत की सरकार बनी थी, लेकिन अब बसपा के चंद एमएलए ही रह गए हैं। मायावती ने समाज का कोई भला नहीं किया। उन्होंने पार्टी के वोटरों को बेचने का काम करती रही हैं। उनकी पार्टी के कुछ कोऑर्डिनेटरों का जरूर भला हुआ है। बसपा ने समाज का कोई भला नहीं किया। ऐसे में अब समाज के वोटर जागरूक हो गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी भाजपा को सर्व समाज ने वोट दिया, इसलिए पिछली बार हमारी पार्टी की 325 सीटें आईं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा किसी से गंठबंधन नहीं करेगी। यदि कोई आना चाहता है तो उसका सम्मान है। पीएम की सुरक्षा में सेंध पर उन्होंने कहा कि देश संविधान से चलता है। पीएम मोदी का काफिला रोककर द्वेषपूर्ण कार्य किया गया है। हम पीएम मोदी का अभिनंदन करते हैं कि उन्होंने बड़ी सूझबूझ का परिचय दिया।
विज्ञापन

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर उन्होंने कहा कि हमें सर्तकता बरतने की जरूरत है। बिटिया प्रकरण पर उन्होंने कहा कि यह मामला न्यायालय में चल रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विभिन्न मामलों को लेकर कुल 6371 प्रार्थना पत्र आयोग में आए हैं, जिनमें से 4,669 मामले संबधित विभागों को भेजे गए। इसमें 1722 मामलों का आख्या मांगकर निस्तारण किया गया है। इस मौके पर विनोद चौधरी, अजय चौधरी, महेश दीक्षित, दीपेश कुमार आदि मौजूद थे। आयोग के अध्यक्ष का स्वागत भी किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें