हाथरस : दुर्घटना में मृत श्याम सुंदर का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
गांव गूजरपुर मैदामई निवासी राज मिस्त्री श्याम सुंदर की एक माह पूर्व काम करते समय गिरने से रीढ़ की हड्डी टूट गई। एक माह तक परेशान रहने और इलाज के अभाव में बुधवार को उसकी मौत हो गई। अब उसके परिवार का लालन करने वाला कोई नहीं बचा है।
गांव निवासी श्यामसुंदर (40 वर्ष) पुत्र राजवीर सिंह राज मिस्त्री का काम कर अपने परिवार का लालन-पालन कर रहा था। एक माह पूर्व दीवार बनाते समय गिरने से उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। तंगी और गरीबी के चलते श्यामसुंदर इलाज के लिए कहीं नहीं जा पाया और घर पर ही चारपाई पर पड़ा रहा। एक माह तक अपंगता और भीषण दर्द झेलने के बाद बुधवार को उसकी मौत हो गई।
श्यामसुंदर की मौत के बाद उसका परिवार गरीबी के भंवर में फंस गया है। उसके परिवार के पास न तो मकान है और न हीं राशन कार्ड। कार्ड न होने से उसे उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन भी नहीं मिला है। चार बच्चों के साथ उसकी पत्नी संतोषी देवी के समक्ष परिवार को पालने की जिम्मेदारी आ पड़ी है। संवाद