फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अंक सुधार परीक्षा से बढे़ंगे विद्यार्थियों के अंक

विज्ञापन
हाथरस : जीजीआईसी परीक्षा केंद्र से अंक सुधार परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में शनिवार को अंक सुधार परीक्षा की शुरुआत हुई। यह परीक्षा छह अक्तूबर तक चलेगी। परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अंक सुधार परीक्षा देने के बाद उनके अंकों में काफी सुधार होगा और उनके अंकों का प्रतिशत काफी बेहतर हो जाएगा।
यूपी बोर्ड की वर्ष 2020-21 की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं की कुल संख्या 48,736 थी। इनमें से हाई स्कूल के 25,859 और इंटर के 22,877 छात्र-छात्राएं थे। इनमें से सिर्फ 905 विद्यार्थियों ने ही अंक सुधार परीक्षा देने का निर्णय लिया है। इनमें हाईस्कूल के 346 और इंटर की 559 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी मान रहे हैं कि अंक सुधार परीक्षा देने के बाद उनके अंक बढ़ जाएंगे।
विज्ञापन

प्रमोट किए जाने से संतुष्ट नहीं हैं। जिस तरह से विद्यार्थी ने मेहनत की थी, उस तरह के उनके अंक नहीं आए। मेहनत करते हैं और फिर उसका फल न मिले तो बहुत दुख होता है। मुझे 24 अगस्त को इस परीक्षा के बारे में मालूम हुआ तो खुशी हुई। प्रमोट किए जाने पर 65 फीसदी अंक मिले थे, लेकिन अब उम्मीद है कि परीक्षा देने के बाद अंकों का प्रतिशत बढ़कर 80 से अधिक हो जाएगा।
विज्ञापन

-प्रेमलता, परीक्षार्थी
और अच्छे नंबर लाने के लिए अंक सुधार पर परीक्षा में शामिल हो रहा हूं। अच्छे नंबर आएंगे तो और अच्छा रहेगा। अंक सुधार परीक्षा के लिए काफी मेहनत की है। उम्मीद है कि परीक्षा देने के बाद 90 फीसदी से अधिक अंक मिलेंगे। हालांकि हमें प्रमोट किए जाने पर 55 फीसदी अंक मिले थे, लेकिन उन नंबरों से हमें संतुष्टि नहीं हुई, क्योंकि हमें अपने ऊपर भरोसा है और परीक्षा देकर अच्छे अंक लाने हैं।
-विशाल वार्ष्णेय, परीक्षार्थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें