फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रोमांचक मुकाबले में मारहरा ने आगरा की टीम को हराया

विज्ञापन
हाथरस : टी 20 मैच का शुभारंभ कराते दवा निर्माता देवेंद्र राघव। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

नगर पालिका क्रीड़ास्थल मेें चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत बृहस्पतिवार को आगरा और मारहरा की टीमों के बीच मैच खेला गया। मैच उस समय रोमांचक हो गया, जब आगरा की टीम को एक गेंद पर पांच रन की आवश्यकता थी, लेकिन आखिरी खिलाड़ी के आउट होते ही मारहरा की टीम ने यह मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शिवली को दिया गया। मैच का शुभारंभ दवा निर्माता देवेंद्र राघव ने फीता काटकर किया। दर्शकों ने मैच का पूरा लुत्फ उठाया।
मारहरा क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने आक्रामक बल्लेबाजी के साथ शुरुआत की। इस टीम ने 228 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस टीम के बल्लेबाज कयाम ने तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 37 रन का योगदान दिया। इसके बाद बल्लेबाज राठी ने छह चौके और तीन छक्के लगाकर 48 रन बनाए। जीशान ने पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 35 रन बनाए। इसके बाद शिवली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 39 रन की पारी खेली। जवाब में खेलने उतरी आगरा की टीम ने शुरुआत तो धमाकेदार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा के बल्लेबाज मुकेश ने तीन चौके और चार छक्के लगाकर 37 रन बनाए। इसके बाद कार्तिक ने एक चौका और चार छक्के लगाकर 31 रन की पारी खेली। रितिक ने पांच चौके और तीन छक्के लगाकर 52 रन का अहम ायेगदान दिया। नवेद दो चौके और चार छक्कों की मदद से 38 रन बनाए। रनों की बारिश के बीच आगरा के विकेट भी लगातार गिरते रहे। अंतिम ओवर में आगरा की टीम को एक गेंद पर पांच रन की जरूरत थी, लेकिन आखिरी गेंद पर उसका आखिरी विकेट गिरने से जीत उसके हाथ से फिसल गई। पूरी टीम 223 रन पर आउट हो गई। मारहरा के बल्लेबाज शिवली को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें