फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कई सियासी संगठनों ने बिटिया के साथ हुई घटना को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
हाथरस: बिटिया के गांव के रास्ते पर सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन करते सवर्ण समाज के लोग। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिटिया के साथ हुई घटना को लेकर कई संगठनों ने शनिवार को फिर विरोध प्रदर्शन किया। सपाई बिटिया के गांव के बाहर तक पहुंचे तो कुछ अन्य संगठनों को पुलिस प्रशासन ने रास्ते में ही रोक लिया। इधर, आरोपियों के समर्थन में सवर्ण जाति के लोग आ गए। इन लोगों ने गांव के बाहर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और सांसद के खिलाफ नारेबाजी की। इन्हें देखकर कुछ राजनेता वहां से खिसक भी गए।
बिटिया के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इसे लेकर सियासत गरमाई हुई है। अब आरोपी पक्ष भी खुलकर प्रदर्शन कर रहा है। शनिवार को फिर सपा के कुछ कार्यकर्ता व नेता बिटिया के गांव को जाने वाली सड़क तक पहुंचे, लेकिन पुलिस ने इन्हें वहां रोक दिया। इस दौरान जब सवर्ण जाति के लोगों को यह पता चला कि गांव में अपर मुख्य सचिव गृह व डीजीपी आने वाले हैं तो यह लोग वहां पहुंच गए और धरना देकर नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों ने अर्धनग्न होकर सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एक बार तो ऐसा लगा कि सपाइयों से इनका टकराव नहीं हो जाए, लेकिन बाद में सभी अलग-अलग हो गए। इधर, जुल्म के खिलाफ आवाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी बिजेंद्र सिंह व जिलाध्यक्ष इरफान मलिक जब अन्य कार्यकर्ताओं के साथ भुस का नगला तिराहा पर पहुंचे तो पुलिस ने इन्हें रोक लिया। इनकी भी वहां पुुलिस से नोकझोंक हुई। इस मौके पर सेमसन बेनीवाल, राजेश सिंह गुड्डू एडवोकेट, खजेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार ब्रेटली, सतीश कुमार, चंद्रशेखर , शहजाद आलम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें