फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : होली पर मारपीट की घटनाओं में कई लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

होली के मौके पर जिले में कई जगहों पर मारपीट की घटनाएं हुईं। लोगों ने पुरानी रंजिश निकाली। मामूली विवाद में झगड़े हुए। झगड़ों में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव भोजपुर में होली पर हुई कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें सतीश, बाबूलाल, सतीशचंद्र और भूरी घायल हो गए। इनका पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार कराया। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बरवाना में भी मारपीट हो गई। यहां के ललित, अवलेश, गीता देवी और महाराज सिंह का पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार कराया। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रामपुर में दो पक्षों में डीजे पर नाचने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। पुलिस ने हरिश्चंद्र व गीतादेवी घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका उपचार कराया गया है। कोतवाली सदर के कई इलाकों में मारपीट की घटनाएं हुईं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के कई गांवों में भी होली के त्योहार पर मारपीट की घटनाएं हुईं। इनमें से कुछ में समझौता हो गया तो कुछ का पुलिस ने चालान कर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें