फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कई अधिकारी आए कोरोना की चपेट में, मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

जिले में अब तक कई अधिकारी कोरोना की चपेट में आ गए हैं, जिससे अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मची हुई है। प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमित निकलने वाले व्यक्तियों के आसपास लगातार सैनिटाइजर का छिड़काव कराया जा रहा है।
बुधवार को उद्यान विभाग और कृषि विभाग के अधिकारियों के कोरोना संक्रमित निकलने से अन्य कर्मचारियों में खलबली मच गई। इन अधिकारियों के संक्रमित निकलने के बाद अन्य कर्मचारी भी अपना अपना चेकअप करा रहे हैं। बताया जाता है कि कलेक्ट्रेट में एक अधिकारी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं, जिससे कलेक्ट्रेट परिसर सहित विकास भवन के कर्मचारियों में भी हलचल मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा इन जगहों पर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया है। हसायन में भी एक अधिकारी और उनके चालक के संक्रमित निकलने के बाद अन्य कर्मचारियों का चेकअप कराया गया। अधिकारी व कर्मचारियों के लगातार कोरोना संक्रमित निकलने से अधिकारियों में खलबली मची हुई है। कुछ कर्मचारी अपने कार्यालय आने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें