फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कई कॉलोनियां भी आई नये हॉटस्पाट में, लगाई बैरिकेडिंग

विज्ञापन
हाथरस: साकेत कॉलोनी में आवाजाही रोकने के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के ज्यादातर बाजार हॉटस्पॉट में होने के कारण मंगलवार को भी नहीं खुले। वहीं साकेत कॉलोनी, गिजरौली और उससे जुड़े इलाके में भी सभी गतिविधियां ठप रहीं। दो अन्य हॉटस्पॉट बनने से शहर की कई कॉलोनियां भी इसकी जद में आ गई हैं। नए हॉटस्पॉट में भी कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई।
गौरतलब है कि हाल में ही शहर में कोरोना के कई संक्रमित मरीज मिले थे। ऐसे में शहर का काफी भाग हॉटस्पॉट की सीमा में चला गया था। कई दिन से शहर के ज्यादातर बाजार पूरी तरह से बंद हैं और यहां सन्नाटा छाया हुआ है। वहां पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा रखी है। यह बाजार मंगलवार को भी नहीं खुले।
विज्ञापन

साकेत कॉलोनी में एक रिटायर शिक्षक कोरोना संक्रमित मिले थे तो साकेत कॉलोनी व उसके आसपास का 250 मीटर का इलाका हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया था। यहां भी बैरियर भी लगा दिए गए थे। गनीमत यह रही कि औद्योगिक क्षेत्र इससे फिलहाल बच गया। वरना यहां फैक्टरियाें का संचालन बंद हो जाता। इधर, मृत फार्मासिस्ट का घर गिजरौली गांव में है, इसलिए इस गांव व उसके आसपास के इलाके को भी हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया था। वहां भी पुलिस ने ग्राम प्रधान के सहयोग से बैरिकेडिंग कराई।
कई स्थानों पर तोड़ी बैरिकेडिंग
हाथरस। शहर की कई घनी आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाई है, लेकिन कुछ स्थानों पर लोगोें ने इन्हें हटा दिया। लोग अपने वाहन धड़ल्ले से यहां से ले गए। इस पर पुलिस ने भी ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

पुलिस पर हठधर्मिता कर बाजार बंद कराने का आरोप
हाथरस। हॉटस्पॉट में शहर का काफी हिस्सा पूरी तरह से लॉकडाउन है। ऐसे में लोग बेहद परेशान हैं और लगातार हॉटस्पॉट को सीमित करने की मांग कर रहे हैं। इस क्रम में रामलीला मैदान के दुकानदार एसडीएम सदर के पास गए। इन लोगोें ने एसडीएम सदर को ज्ञापन देकर कहा कि उनका इलाका दिल्ली वाला मोहल्ला व चूड़ी वाली गली से 600 मीटर से ज्यादा की दूरी पर है, लेकिन पुलिस की हठधर्मिता की वजह से उनका बाजार बंद करा दिया गया है और बैरिकेडिंग लगा दी गई है। व्यापारियों ने एसडीएम सदर से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें