फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 12 को गांव अहवरनपुर में आएंगी कई हस्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा के महामंत्री संगठन (पंजाब एवं चंडीगढ़) दिनेश कुमार के पैतृक गांव अहवरनपुर में शिव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा व मूर्ति स्थापना समारोह होगा। यह कार्यक्रम 11 मार्च को शुरू होगा, जोकि 12 मार्च तक चलेगा। कार्यक्रम में कई वीआईपी शिरकत करेंगे। इसे लेकर एक बैठक भी हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य करेंगी। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी आदि उपस्थित रहेंगे। इसमें जगद्गुरु शारदा पीठ स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज भी आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर गांव अहवरनपुर में एक बैठक भी भाजपा के महामंत्री संगठन दिनेेश कुमार की मौजूदगी में हुई। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। बैठक में सदर विधायक हरिशंकर माहौर, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, हरीशंकर राना, अनुराग अग्निहोत्री, स्वामी नारायण, जयदीप गौड़, हरिमोहन शर्मा वैद्य, ललित शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें