फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पत्नी की हत्या का आरोपी युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

पत्नी की हत्या में नामजद एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले हाथरस गेट क्षेत्र के गांव ढकपुरा में दिनेश उपाध्याय की पत्नी ज्योति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। शव का पोस्टमार्टम कराने पर यह बात सामने आई कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।
इस मामले में मृतका के परिजनों ने ज्योति के पति दिनेश पर हत्या का आरोप लगाया था। अब पुलिस ने आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली निरीक्षक हाथरस गेट ने बताया कि ज्योति के नाम पर एक प्लॉट था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका पति नशे में अक्सर उससे पैसे मांगता था और प्लॉट को बेचने की बात कहता था। ज्योति इससे मना करती थी। घटना के दिन भी दिनेश ने उससे झगड़ा किया और रस्सी से गला घोंटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें