फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बूथ स्तर पर संगठन को बनाएं मजबूत, गठित करें टीम

विज्ञापन
हाथरस : रालोद की बैठक में नये पदाधिकारी का स्वागत करते जिलाध्यक्ष व मंचासीन पदाधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल की समीक्षा बैठक शहर के एक रेस्टोरेंट में हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई।
वक्ताओं ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जिले में पार्टी का परचम लहराने के लिए पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत किया जाए। बूथ स्तर पर कमेटियां गठित की जाएं। वरिष्ठ नेता प्रदीप कुमार उर्फ गुड्डू चौधरी ने कहा कि सभी कार्यकारिणी सदस्य अपने-अपने बूथों पर 18 साल से ऊपर की आयु पार कर चुके युवाओं व वंचित मतदाताओं के नाम मतदाता में बढ़वाएं।
पूर्व विधायक प्रताप चौधरी ने कहा कि हर बूथ पर 15 सदस्यों की टीम होगी चाहिए, जिससे मतदाताओं के अधिक से अधिक वोट डलवाए जा सकें। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य ईशान चौधरी ने भी संगठन की मजबूती पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अनुसूचित प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह को मनोनीत किया गया। मनोज चौधरी को सचिव मनोनीत किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष केशव चौधरी ने की। इस मौके पर मुख्य जिला महासचिव सूरजपाल सिंह नेताजी, आशीष चौधरी, यथार्थ चौधरी, रमेश ठेनुआं, प्रवीन पौनियां, महीपाल सिंह, रमेशचंद्र, बहादुर सिंह, नितिन चौधरी, संजय उर्फ मनोज दिवाकर, देवेंद्र चौधरी, अनोखेलाल, जेपी धनगर, विजेंद्र सिंह, यादवेंद्र सिंह, नंदकिशोर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें