फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए करें हर संभव प्रयास

विज्ञापन
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी रमेश रंजन ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि बीएलओ, रोजगार सेवक तथा पंचायत सहायक एक संयुक्त टीम बनाकर डोर-टू-डोर मतदान के महत्व के बारे में बताएं। शपथपत्र पर हस्ताक्षर कराएं।
उन्होंने कहा कि इस कार्य में समस्त बीडीओ, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, बीएलओ घर-घर जाकर मतदान के लिए प्रेरित करेगें। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा पोस्टकार्ड लिखवाएं। उसमें मतदाता सूची के नाम का जिक्र करें। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को निर्देश दिए कि 80 वर्ष से अधिक एवं दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक ले जाने के लिए सारी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने समस्त ईओ नगर पंचायत एवं नगर पालिका को निर्देश दिए कि अपने अपने नगर पालिका और नगर पंचायतों में बूथ का नाम, बैनर, होर्डिंग आदि और स्वीप से संबंधित मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर सर्वे, हस्ताक्षर अभियान, नाटक नुक्कड़, संगीत आदि के माध्यम से कराए जा रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन गांवों में मतदान बहिस्कार की सूचना मिलती है तो वहां जाकर समस्याओं का निस्तारण कराया जाए। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक महिला मतदाताओं को जागरूक करते हुए शपथ दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को पेट्रोल पंप, राशन डीलर, गैस एजेंसियों पर मतदान से संबंधित होर्डिंग्स, बैनर आदि लगाये जाने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें