फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: भारतीय संस्कृति के अनुरूप ही परिवार की व्यवस्था को बनाए रखें

विज्ञापन
हाथरस: राष्ट्रीय स्वयं सेवक की कुटुंब प्रबोधिनी शाखा के बैनर तले आयोजित युवा दंपती सम्मेलन में भ? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
भारतीय संस्कृति के अनुरूप ही परिवार की व्यवस्था को बनाए रखें
विज्ञापन

आरएसएस के कुटुंब प्रबोधन संगठन के तत्वावधान में युवा दंपती सम्मेलन का आयोजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। आरएसएस के अनुषांगिक संगठन कुटुंब प्रबोधन द्वारा रविवार को राधे गार्डन अलीगढ़ रोड हाथरस में युवा दंपती सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें काफी दंपतियों ने भागीदारी की। मंचासीन अतिथियों में आरएसएस के प्रांत कार्यवाहक राजपाल सिंह चौहान, विख्यात राम कथा वाचक सुनील कौशल जी महाराज कुटुंब प्रबोधन के प्रांत संयोजक अंबिका प्रसाद आरएसएस के विभाग प्रचारक जितेंद्र के अलावा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मयंक टालीवाल और प्राची टालीवाल थे। शुभारंभ शिव परिवार के छवि चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
मंचासीन अतिथियों का आयोजकों ने दुपट्टा पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत व सम्मान किया गया। सम्मेलन के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सुनील कौशल जी महाराज ने कहा पाश्चात्य संस्कृति का बढ़ता प्रभाव हमारी संस्कृति और हमारी परिवार की व्यवस्था को क्षति पहुंचा रहा है। हमारे परिवार की व्यवस्था विश्व में सर्वश्रेष्ठ है। हमारी संस्कृति विश्व में सर्वश्रेष्ठ है। हमारी परिवार की व्यवस्था में एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना रहती है, जबकि पाश्चात्य संस्कृति में ऐसा नहीं है। हमारी संस्कृति के अनुरूप परिवार व्यवस्था में मां बाप की सेवा करना आपस में भाईचारा बनाकर रखना सिखाया गया है, लेकिन पाश्चात्य संस्कृति में ऐसा नहीं है।
विज्ञापन

दूसरे सत्र के मुख्य वक्ता कुटुंब प्रबोधन के प्रांत संयोजक अंबिका प्रसाद ने उपस्थित दंपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कुटुंब प्रबोधन संगठन को इसीलिए प्रारंभ किया है। जिसके द्वारा परिवार भारतीय संस्कृति के अनुरूप चलें। संचालन हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं आरएसएस के जिला प्रचारक धर्मेंद्र कुमार, जिला कार्यवाह रवि जोशी, नगर कार्यवाह मुकेश बंसल, आशीष सेंगर, प्रबल प्रताप, सुनीत आर्य, कुटुंब प्रबोधन के जिला संयोजक मनोज कुमार, चंद्रप्रकाश, भूपेंद्र शर्मा, नरेंद्र प्रेमी, मोर मुकुट वर्मा, चेतन वार्ष्णेय, मनोज वर्मा, शिवम शर्मा, आकाश चौधरी, रवि वार्ष्णेय, गोपाल कृष्ण शर्मा, डॉ. पम्मी सिंह, कृष्ण गोपाल, अजय कुलश्रेष्ठ, आलोक पचौरी, संध्या आर्य, विवेकशील राघव, अंकुश राजोरिया, वीरेंद्र माहौर, भरत लाल, घनश्याम कुमार, श्याम सुंदर, पदमचंद आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें