फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : महेंद्र सिंह सोलंकी व ब्रजमोहन राही ने किया टिकट का दावा

विज्ञापन
महेंद्र सिंह सोलंकी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

रविवार को पूरे दिन यह चर्चा होती रही कि सपा ने विधानसभा चुनाव में सिकंदराराऊ सीट से महेंद्र सिंह सोलंकी और हाथरस सीट से ब्रजमोहन राही को उम्मीदवार बनाया है। दोनों नेताओं ने खुद भी इसका दावा करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी बना दिया है। हालांकि, सपा जिलाध्यक्ष ने इसकी पुष्टि नहीं की।
उल्लेखनीय है कि भाजपा और बसपा ने जिले की तीनों सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। सपा और रालोद गठबंधन में रालोद ने सादाबाद सीट पर प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। अब सब की निगाह सपा उम्मीदवारों को लेकर है। सपा के खाते में गठबंधन के तहत सिकंदराराऊ और हाथरस सीट आई हैं।
विज्ञापन

रविवार को पूरे दिन यह चर्चा होती रही कि सपा ने सिकंदराराऊ से महेंद्र सिंह सोलंकी और हाथरस से ब्रजमोहन राही को टिकट दे दिया है। राही ने बताया कि उन्हें पार्टी ने प्रत्याशी बना दिया है। वहीं महेंद्र सिंह सोलंकी का भी यही कहना है कि पार्टी ने उन्हें सिकंदराराऊ सीट से उम्मीदवार घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भी उन्हें बधाई दी जाती रही। वहीं सपा के जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह यादव ने इसकी पुष्टि नहीं की। उनका कहना है कि अभी पार्टी ने किसी को चुनाव चिन्ह आवंटित नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें